फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गानवी परियोजना में तैनात गृह रक्षकों को डेढ़ माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
. वेतन की अदायगी न होने से आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे जवान
विज्ञापन

. 10 जवानों पर परिवार के भरण-पोषण का मंडरा रहा संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। उपमंडल रामपुर के गानवी स्थित विद्युत बोर्ड की 25 मेगावाट विद्युत परियोजना में तैनात गृहरक्षक वेतन को तरस रहे हैं। गृहरक्षकों को डेढ़ माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण परियोजना में तैनात करीब 10 जवान आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। गानवी विद्युत परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गृह रक्षा जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनका कहना है कि उन्हें नियमित रूप से वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। वेतन लंबित होने के कारण उन्हें परिवार का खर्च चलाने सहित अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक माह एक से दो तारीख तक वेतन का भुगतान होता था। अभी तक जुलाई माह का वेतन नहीं मिला है, जबकि अगस्त का माह भी समाप्त होने वाला है। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी दीपिका राठौर ने सरकार, विभाग और परियोजना प्रबंधन से मांग की है कि लंबित वेतन का जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि जवान ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। ऐसे में समय पर वेतन मिलना उनका अधिकार है। वहीं, विद्युत बोर्ड के कार्यपालक अभियंता आशुतोष ठाकुर ने कहा कि 17 अगस्त को बोर्ड के मुख्य कार्यालय शिमला से प्रथम वाहिनी गृह रक्षा जिला किन्नौर को वेतन जारी कर दिया गया है। उधर, प्रथम वाहिनी गृह रक्षा किन्नौर के कमांडेंट सुरेश कुमार का कहना है कि बोर्ड से वेतन जारी होने में देरी हुई है। कुछ जवानों को वेतन दे दिया गया है और अन्य को जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें