फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला में एक मार्च से होली उत्सव : केमिकल रंगों पर रोक, उत्साह में रंग भरेगा गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
. 4 मार्च को ईष्ट देवता श्री बेरिंगनाग के मंदिर प्रांगण में होगा ऐतिहासिक फाग मेला
विज्ञापन

सांगला बाजार में वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिला के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांगला में 1 से 3 मार्च तक जिला स्तरीय होली उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव में केमिकल रंगों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। उत्सव में केवल गुलाल उत्साह का रंग भरेगा। 4 मार्च को ईष्ट देवता श्री बेरिंगनाग के मंदिर प्रांगण में होगा ऐतिहासिक फाग मेला हाेगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर आंबेडकर भवन में बैठक हुई। अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक ने की। बैठक में श्री बेरिंगनाग होली उत्सव क्लब सांगला के जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल सांगला, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्थानीय लोगों समेत देश-विदेश से सांगला होली उत्सव में पहुंचने वाले सैलानियों की सुरक्षा और उचित व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिला स्तरीय होली उत्सव के दौरान कमेटियां बनाने का निर्णया लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्यूआरटी, पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात करने का निर्णय लिया। उत्सव के दौरान स्थानीय बाजार सांगला में वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सांगला के गैस एजेंसी से लेकर थापासारिंग और गंगारण तक ऊपरी पहाड़ी की तरफ वाहन पार्क किए जाएंगे। बैठक में तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह, सीडीपीओ भावानगर राजकुमार, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष किशोरी नेगी , थाना प्रभारी सांगला देवेंद्र नाथ वर्मा और उत्सव क्लब के जनप्रतिनिधियों व सदस्यों सहित कई अन्य मौजूद रहे।
क्यूआरटी, पुलिस और होमगार्ड के जवान होंगे तैनात
उत्सव के दौरान अनुशासन को बनाए रखने के लिए क्यूआरटी, पुलिस और होमगार्ड के कई जवान सहित अनुशासन कमेटी के करीब 50 जवान तैनात होंगे। इनमें 25 महिलाएं और 25 ही पुरुष होंगे। वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किन्नौर जिले के चोरा बैरियर सांगला के कूपा स्थित रुतरंग के पास और गंगारंग के पास स्पेशल पुलिस की टीमें जांच करेंगी, ताकि कोई आपराधिक गतिविधियां न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलसीडी स्क्रीनों में दिखाए जाएंगे कार्यक्रम
सांस्कृतिक दल नृत्य प्रस्तुत करेंगे। कलामंच सांगला में बड़ी एलसीडी स्क्रीनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत कई अन्य गतिविधियां दिखाई जाएंगी। बेरिंग नाग होली उत्सव कमेटी अध्यक्ष सुंदर नेगी, कोषाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सांगला भूपेश नेगी, सचिव स्वयं प्रकाश नेगी, वरिष्ठ सलाहकार बल बहादुर नेगी और राजीव नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भांति मनाए जाने वाले होली उत्सव की तैयारियां इन दिनों में जोरों पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि होली उत्सव के दौरान सिलिंडर और फॉर्म सहित कई अन्य तरह के केमिकल युक्त रंग इस्तेमाल नहीं होगा। न ही इस तरह के सामानों की बिक्री संभव होगी। सिर्फ गुलाल से इस विशेष उत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। चौथे दिन यानी 4 मार्च को देवता श्री बेरिंग नाथ जी के मंदिर प्रांगण में स्थानीय लोगों के पौराणिक ऐतिहासिक और पारंपरिक फाग मेले का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें