फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारकंडा में हिट एंड रन, व्यक्ति गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नारकंडा में एक सनसनीखेज हिट एंड रन का मामला सामने आया है। रात को एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कंबल बेचने वाले नेपाल मूल के टिक्का दत्त के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9:00 बजे हुई। टिक्का दत्त नारकंडा में सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले थे। नगर पंचायत नारकंडा निवासी कालू राम ने तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी। आशंका है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टिक्का दत्त को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस थाना कुमारसैन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 भी लगाई गई है। फिलहाल, पुलिस चौकी नारकंडा की टीम इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें