निरमंड (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम ने अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भव्य स्वागत किया। खिलाड़ियों ने जीतकर लाईं तीन ट्रॉफियां प्रधानाचार्य को सौंपी। वॉलीबाल में खंड स्तर पर इसी स्कूल की अदिति डोगरा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया गया है। खंड स्तर की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में निरमंड खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। डीम स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबाल, खो-खो और कबड्डी में दूसरा स्थान हासिल किया। इस छोटे से विद्यालय की शानदार उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष उत्तम राणा सहित स्कूल प्रबंधन के सदस्य, विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा और अध्यापकों ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने वाले पीईटी मान सिंह को बधाई दी। इस मौके पर प्रवक्ता दलीप शर्मा, मदन लाल, सुरेंद्र डोगरा, कुलदीप सिंह, लता डोगरा, कुमारी रेनू, चीनी लाल, बृज लाल, उत्तम सिंह, साक्षी, विजय लक्ष्मी सहित अन्य मौजूद रहे।