नित्थर की दुराह पंचायत में धूमधाम से मनाया गया बी जेठ मेला। संवाद
लोट पंचायत में धूमधाम से मनाया ऐतिहासिक बी जेठ मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। लोट पंचायत में एक दिवसीय ऐतिहासिक बी जेठ मेला माता भुवनेश्वरी दुराह के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। माता भुवनेश्वरी के दर्शन को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह मेला बीस जेष्ठ प्रविष्टि को मनाया जाता है, इसलिए इस मेले को मेला बी जेठ कहा जाता है। इस मेले के लिए माता उन्नीस जेष्ठ को लोट पंचायत के शाह गांव के लिए रवाना होती है और मेले के दिन माता की रथ यात्रा ध्वांश जगह जहां यह मेला सैकड़ों सालों से मनाया जाता आ रहा है। मेले से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।इसमें मुख्य कलाकार पाल सिंह, रमना भारती सहित अन्य कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं, लोट पंचायत की प्रधान कला देवी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं।