फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में ऐतिहासिक गरावग मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने निकाली माता दुर्गा की पावन पालकी यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। ऐतिहासिक गरावग मेला मंगलवार से शुरू हो गया। यह पारंपरिक मेला दो दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों की गहरी आस्था और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलती है।
मेले की सबसे खास विशेषता इसकी अनूठी परंपरा है। इसके तहत गरावग क्षेत्र के गांव बारी-बारी से आयोजन की जिम्मेदारी निभाते हैं। इस परंपरा में शोशण, चेवर, शाऊ और ग्रेई गांव शामिल हैं। इस वर्ष मेले का आयोजन शोशण गांव की ओर से किया जा रहा है। मेले की शुरुआत माता दुर्गा की पालकी यात्रा से हुई। कोटखाई के पुजैली गांव से माता की पालकी को ग्रामीण लगभग 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर गरावग तक लेकर आते हैं। परंपरा के अनुसार, जिस गांव की बारी होती है, सबसे पहले पालकी को उसी गांव में ले जाया जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर ग्रामीण नाचते-गाते हुए पालकी के साथ गरावग मैदान तक पहुंचते हैं। यहां पालकी की परिक्रमा कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया जाता है।
विज्ञापन

शाम के समय माता की पालकी को आयोजनकर्ता शोशण गांव वापस ले जाया जाता है। अगले दिन सुबह श्रद्धालु पुनः नाचते-गाते हुए पालकी को मेला स्थल तक लाते हैं। दो दिवसीय इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के समापन पर माता दुर्गा की पालकी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देती हुई वापस पुजैली गांव लौटती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें