फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी, लालसा और शिंगला में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
ज्यूरी में आयोजित हिंदू  सम्मेलन में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
ज्यूरी/डंसा (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

झाकड़ी पंचायत के मैदान में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जीवा नंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वहीं, लालसा और शिंगला में भी हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। झाकड़ी में आयोजित सम्मेलन में डॉ. सेवक राम शास्त्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख बतौर मुख्य वक्ता रहे। इस सम्मेलन में करीब 400 लोगों ने भाग लिया। रामपुर जिला के जिला संघ चालक अनिल कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ. सेवक राम शास्त्री ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी का भाव, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। इस अवसर हिंदू सम्मेलन संयोजक समिति रिंकू महादेव, पूजा, बीरबल कश्यप, राजेंद्र भंडारी, रामकृष्ण, गोलू और साहिल सहित अन्य मौजूद रहे।

ज्यूरी में आयोजित हिंदू  सम्मेलन में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें