फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई सदन रहा प्रथम

विज्ञापन
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग में प्रतियोगिता के दौर
विज्ञापन
सरोग स्कूल में मनाया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सारिका आहूजा ने की। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के तीनों सदनों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रानी लक्ष्मीबाई सदन ने अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन प्रवक्ता राजनीति शास्त्र रमा नेगी ने किया। प्रवक्ता अर्थशास्त्र भावना ने स्कोर बोर्ड तैयार करने में सहयोग किया और प्रेम शर्मा ने संचालन किया। इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का समापन अंतरिक्ष विज्ञान को जीवन में धारण करने की प्रतिज्ञा से किया। प्रधानाचार्य सारिका आहूजा ने छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें