रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा सचिव राकेश कंवर के पिता प्रो. बीएस कंवर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी, राज्य महासचिव इंद्र सिंह, वित्त सचिव सुरजीत सिसोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश और संघ के चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर ने शोक व्यक्त किया है। इनके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, मुख्य प्रेस सचिव जय राम शर्मा, जिला बिलासपुर अध्यक्ष नरेश ठाकुर, जिला कुल्लू अध्यक्ष राजपाल ठाकुर जिला मंडी अध्यक्ष, देवेंद्र शर्मा, जिला ऊना अध्यक्ष शशि सैनी, जिला सोलन अध्यक्ष जिया लाल, जिला कांगड़ा अध्यक्ष सिकंदर मिन्हास, जिला हमीरपुर अध्यक्ष गौतम सिंह एवं जिला सिरमौर अध्यक्ष ईश्वर दास राही ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रो. बीएस कंवर एक बेहतरीन शिक्षक रहे। भगवान शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। संवाद