फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा की बस उत्तराखंड में खराब, सुनसान जगह पर चालक बना चौकीदारी

विज्ञापन
एक सप्ताह से उत्तराखंड में खड़ी नेरवा डिपोंं की बस। संवाद
विज्ञापन
. 22 नवंबर को खराब हुई थी शिमला से हरिद्वार जा रही नेरवा डिपो की बस
विज्ञापन

नेरवा से चालक को भेजा जा रहा खाना,

. हेड ऑफिस में सूचना देने के बाद भी निगम ने नहीं भेजे पुर्जे और मेकेनिक


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की हालत खराब होती जा रही है। हालत यह है कि उत्तराखंड में एक सप्ताह पहले खराब हुई नेरवा डिपो की बस को अभी तक ठीक करके वापस नहीं लाया जा सका है। चालक को सुनसान जगह पर बस की चौकीदार की तरह दिनरात रखवाली करनी पड़ रही है। चालक ने बस को ही अपना आशियाना भी बनाना पड़ा है। 22 नवंबर को नेरवा डिपो की हरिद्वार से वाया नेरवा जा रही बस उत्तराखंड में खराब हो गई। सुनसान जगह पर बस खराब होने से सवारियों को परेशान होना पड़ा। नेरवा में अतिरिक्त बस उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को किसी तरह उत्तराखंड की निजी बस, टैक्सियों या वहां से गुजर रहीं गाड़ियों में लिफ्ट मांग कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। बस चालक के लिए हालत इससे भी खराब हो गए। अब तक बस को ठीक करने के लिए निगम की ओर से पुर्जे और मेकेनिक नहीं भेजे गए हैं। चौकीदारी करने के लिए कड़ाके की ठंड में चालक को बस को ही आशियाना बनाना पड़ा है। इस रूट पर परिवहन निगम की एक मात्र यही बस सेवा चलती है। चालक को इस रूट पर चलने वाली हरिद्वार-शिमला बस से ही खाना और पानी भेजा जा रहा है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी बस का ठीक न होना निगम के नेरवा डिपो की दशा को दिखाता है। बता दें कि नेरवा डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक का पद पांच साल से खाली है। यातायात प्रबंधक को भी तीन महीने पहले प्रतिनियुक्ति पर मंडी के धर्मपुर में भेज दिया गया। इसके बाद डिपो में कोई भी अधिकारी नहीं बचा है। निगम के नेरवा डिपो को रिमोट कंट्रोल की तरह शिमला से चलाया जा रहा है। इसके चलते इसकी हालात बिगड़ गई है।
विज्ञापन


बस के ब्रेक डाउन होने की सूचना शिमला स्थित हेड ऑफिस में उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। बस ठीक करने के लिए मेकेनिक और पुर्जों को वहीं से भेजा जाना है। इसके बाद ही ठीक होकर बस लौटेगी। अब्दुल्ला खान, प्रभारी, नेरवा बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें