चौपाल (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चर्स एसोसिएशन जिला शिमला इकाई ने दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले प्रवक्ताओं को सरकार से नियमित करने की मांग उठाई है। इकाई ने कहा कि कुछ प्रवक्ता सितंबर 2023 में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक नियमित नहीं हुए हैं। आदर्श चुनाव संहिता के कारण 31 मार्च तक अपनी अनुबंध सेवा का दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके प्रवक्ता एक अप्रैल, 2024 से नियमित होने थे, लेकिन अभी तक सभी नियमितिकरण की आस में बैठे हैं । संघ के जिला अध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव आकाशदीप शर्मा, राज्य के मुख्य संरक्षक केदार रांटा,मुख्य सलाहकार प्रेमपाल दुल्टा, कानूनी सलाहकार विकेश जनारथा, दुर्गा मेहता, वेद प्रकाश शर्मा, मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, मुख्य कार्यालय मुख्य सचिव सुरेंद्र रोंगटा, नरेश लाल, विवेक मेहता, डॉ. उमेश दाउटू, संयुक्त सचिव युगल किशोर, सूरज चौहान, वेब सचिव तरुण नेष्टा, वीरेंद्र वाशिंगटा, राज्य संगठन सचिव कमल भिख्टा, राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी रमेश चौहान, सोहन दत्ता, विशाल ठाकुर, मनोज चंदेल, नरेश चौहान, निकल कनैन, पवन शर्मा, सुशील चौहान, जितेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, नंदलाल, गगन चौहान, रमेश डोगरा, सुशील चौहान जिला के मुख्य सलाहकार राजेंद्र मेहता सलाहकार रचपाल ब्राक्टा, वित्त सचिव देवेंद्र लक्टु, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी पराशर, सुरेंद्र सामटा, वीरेंद्र नेगी, मुख्य संगठन सचिव प्रदीप ठाकुर, बलवंत झौटा, मुख्य सचिव प्रेस सचिव मनोरमा शर्मा , जीवन नेगी कानूनी सलाहकार पवन भंडारी मुख्य वेब सचिव भूपेश नेगी, प्रमोद शर्मा, महिला विंग के पदाधिकारी डॉक्टर निशा शर्मा, कुसुम जरेठ, दया दत्ता, डाॅ बबीता जिंटा, अंजू नायक जिला एक्शन कमेटी कमेटी के अध्यक्ष सुशील चंदेल और उपाध्यक्ष नवनीत कायथ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग की है कि इन प्रवक्ताओं को एक अप्रैल, 2024 की अवधि से नियमित किया जाए।