फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान 13 से

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी जिला किन्नौर की ओर से हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान के तहत 13 से 17 सितंबर तक पांच स्थानों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता आम जनता, युवाओं और महिलाओं से संवाद कर उन्हें पार्टी की नीतियों और जनहित की राजनीति से जोड़ने का प्रयास करेंगे। जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने बताया कि 13 सितंबर को चांगो, 14 को पूह, 15 को रिकांगपिओ, 16 को टापरी और 17 सितंबर को भावानगर में अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और पार्टी की नीतियों, दिल्ली और पंजाब में किए गए जनहित के कार्यों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य गांव-गांव और घर-घर तक संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। यह अभियान हिमाचल में बदलाव की राजनीति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें