जुब्बल के सनबीम इंटरनेशन स्कूल में हिमाचल दिवस मनाते छात्र
सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल में आयोजित किया हिमाचल दिवस कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल छात्रवास में हिमाचल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में छात्रवास के सभी छात्रों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने हिमाचल के अलग-अलग जिले की संस्कृति और परंपरा को दर्शाया। कार्यक्रम में मंच संचालन जयदक्ष मेहता, अयान घमटा, अनव चौहान और अंशुमन नेगी ने किया। शिवौन किमटा ने स्वंतत्रता सैनानी भागमल सौहटा, दक्ष शर्मा ने श्याम सरण नेगी और कृतिव झगटा ने बाबा कांशी राम के जीवन पर मोनोएक्ट प्रस्तुत किया। नैतिक चौहान, वंशदान सिंगटा और शिवौन नरगेटा ने हिमाचल प्रदेश के पारम्परिक भोजन और वेशभूषा की प्रदर्शनी लगाई, जिसमें उन्होंने सिड्डू, बबरू, बड़ा, मालपुआ, हिमचली धाम आदि को प्रदर्शित किया। अध्ययन और आद्विक दुलटा ने हिमाचल प्रदेश पर कविताएं सुनाईं। आदित्यवीर और अयान ठाकुर ने कांगड़ा जिले, शेहान सिथटा और नीरव लालटा ने कुल्लू, सक्षम और विहान चौहान ने चंबा, ईशान मेहता और ऑनिक ने किन्नौर, अद्वितीय और तेनजिन छोकू ने मंडी की पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी। अरनव पाल और ऑनिक ने हिमाचली लोक गीत गाया। वंश चौहान, शेहान सिथटा, नमन, स्वरित घमटा ने हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक विशेषताएँ, सांस्कृतिक विविधता, आर्थिक गतिविधियाँ, और पर्यटन गतिविधियों के बारे में सभी को अवगत करवाया। इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र पहाड़ी नाटी रही। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन रजत चौहान, प्रधानाचार्य अरुण ठाकुर भी उपस्थित रहे।