फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फूलगोभी, शिमला मिर्च और मटर ने लगाया शतक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में सब्जियों के दामों में 20 से 30 रुपये तक उछाल
विज्ञापन

सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बिगड़ा बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहर में लगातार सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर सब्जियों के दामों में 20 से 30 रुपये तक उछाल आया है। सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से गरीब तबके के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

फूलगोभी, शिमला मिर्च और मटर के दाम 100 रुपये के पार हो गए हैं। बीते सप्ताह रामपुर में फूलगोभी 80 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। शनिवार को फूलगोभी 100 रुपये प्रति किलो बिकी। शिमला मिर्च के बीते सप्ताह 90 रुपये प्रति किलो दाम थे। शनिवार को शिमला मिर्च दुकानों में 120 रुपये प्रति किलो बिकी। फ्रासबीन 100 रुपये प्रति किलो, मटर 140 रुपये, अदरक 100 रुपये प्रति किलो, लहसुन 100 रुपये प्रति किलो, भिंडी 70 रुपये प्रति किलो बिकी। जिमीकंद 100 रुपये, पत्ता गोभी और अरबी 50 रुपये प्रति किलो बिकी। केला 80 रुपये दर्जन, खीरा 50 रुपये प्रति किलो और पपीता 60 रुपये बिका। सब्जियों के दामों में उछाल आने से गरीब तबके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यशवंत, विकास नेगी, प्रेम राज, विनोद ठाकुर, मनीष चौहान, धर्मसेन, प्रियंका, राहुल, दुष्यंत मेहता, किशोर चौहान और पृथ्वीराज ने कहा कि सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आम आदमी के पहुंच से सब्जियां बाहर हो रही हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। उधर, सब्जी विक्रेता संघ रामपुर के अध्यक्ष गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि बीते सप्ताह फूलगोभी के दाम 80 रुपये प्रतिकिलो थे। शनिवार को फूलगोभी 100 रुपये प्रति किलो बिकी। शिमला मिर्च 120 रुपये और मटर के दाम 140 रुपये प्रति किलो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें