फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर और शिमला के ऊंचे इलाकों में हुई भारी बर्फबारी, निचले इलाकों में झमाझम बारिश

विज्ञापन
बर्फबारी के बाद किन्नौर की कोठी पंचायत का कश्मीर गांव का नजारा। संवाद
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव से बढ़ा ठंड का प्रकोप, जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ऊपरी शिमला के ऊंचे इलाकों और किन्नौर में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम के बिगड़े तेवरों से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। किन्नौर में सोमवार रात से बर्फबारी शुरू हुई, जो मंगलवार को दिनभर जारी रही। रामपुर में दोपहर 1 बजे से लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा शिमला के नारकंडा सहित ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद हालात सामान्य करने की कोशिशें चल ही रही थीं कि ताजा हिमपात ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। देर शाम तक बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में करीब 60 से 90 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और लोग घरों में दुबके हुए हैं। मौसम में आए बदलाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

बर्फबारी और बारिश होने से किसान-बागवानों ने ली राहत की सांस
हिमपात और बारिश होने से कृषि-बागवानी को भी फायदा मिलेगा। जमीन में नमी लौटने से आगामी सीजन में सेब सहित अन्य गुठलीदार फलों के बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है। हिमपात और बारिश होने से किसान बागवानों ने राहत की सांस ली है। किसान बागवानों को भी सूखे से राहत की सांस ली है। मौसम खुलने के बाद बागवान बगीचे के लटके कार्य शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें