फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारी बारिश से नित्थर बाजार में जलभराव

विज्ञापन
मुख्य बाजार नित्थर में जलभराव से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानियां। संवाद
विज्ञापन
पानी की उचित निकासी न होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। भारी बारिश से नित्थर उपतहसील के मुख्य बाजार की सड़क पर जलभराव हो गया है। यह स्थिति हर बार बारिश में उत्पन हो रही है। बारिश का पानी देहरा और चारमाला गांव की ओर जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग नित्थर को समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का मुख्य बाजार नित्थर की सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि नेता या मंत्री के आने पर सड़कें तुरंत दुरुस्त हो जाती है, जबकि स्थानीय जनता कबसे सड़क पर टारिंग करने की मांग उठा रही है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें