फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी अस्पताल में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड, मरीज पेरशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। सीपीआईएम आनी ने सोमवार को उपमंडल की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। सीपीएम का कहना है कि आनी अस्पताल को सौ बेड की घोषणा सिर्फ चुनावी स्टंट था। जबकि, मौजूदा हालत बदतर बनी हुई है। वहीं, सिविल अस्पताल आनी में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है, लेकिन इसको चलाने वाला विशेषज्ञ नहीं है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सिर्फ गर्भवती महिलाओं का होता है, लेकिन उसकी भी निश्चित तारीख मिलती है। ऐसे में मरीजों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास खंड कार्यालय आनी और पुलिस विभाग में आधा स्टाफ है। सिर्फ कुछ कर्मचारियों के कंधों पर काम चलाया जा रहा है। इससे विकास कार्य खासे प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा आनी में लोगों को बस सुविधा भी नहीं मिल रही है। बसों को लेकर सरकार और निगम कोई प्रबंध नहीं कर पाया है। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से मनमर्जी से फैसले लेकर जनता को सूचना दिए बगैर बस रूटों को बंद किया जा रहा है। सीपीआईएम ने कहा कि आनी अस्पताल में 100 बिस्तरों की घोषणा, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा, दलाश अस्पताल में कोविड केयर केंद्र बदलने, आईटीआई भवन दलाश, साइंस ब्लॉक दलाश के भवनों के निर्माण को पूरा करने, बसों, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और सड़कों की खस्ताहालत सहित सब्जी मंडी, दूध का उचित मूल्य देने और मनरेगा को लेकर 5 अक्तूबर को आनी में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पदम प्रभाकर, मिलाप, हेमराज, टिकम, हरविंद्र, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें