फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी कटगांव में नहीं महिला स्वास्थ्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की भावावैली का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगांव सरकार की अनदेखी की मार झेल रहा है। इस पीएचसी में बीते कई वर्षों से महिला स्वास्थ्य कर्मचारी की तैनाती न किए जाने पर महिलाओं को स्वास्थ्य जांच से संबंधित खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पीएचसी में कई अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा गई हैं।
विज्ञापन

निचार युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत नेगी, कमल किशोर, प्रेम सागर, राजभूषण, रोबिन सिंह, दिनेश राज, हलीप नेगी, गुलाब नेगी और दीपक नेगी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कटगांव पीएचसी में वर्ष 2017 को आधुनिक उपकरणों से लैस एक्सरे प्लांट को स्थापित तो कर दिया गया है, लेकिन सरकार ने अब तक इस मशीन को चलाने के लिए कोई भी तकनीशियन तैनात नहीं किया है, जिससे लाखों की मशीन धूल फांक रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने कुछ समय पहले यहां तैनात दंत चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर भेजा है, जिसके कारण अब अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भावावैली के 14 गांवों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए करीब 80 किलोमीटर दूर पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएचसी कटगांव में बीते कई वर्षों से स्टाफ नर्स और अन्य महिला कर्मचारी न होने के कारण महिलाओं को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग की है। उधर, बीएमओ निचार डॉ. ब्रहमजीत ने माना कि कटगांव पीएचसी से दंत चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में स्टाफ नर्स और एक्सरे मशीन तकनीशियन पद को भरने के लिए विभाग को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें