फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मसारना में 90 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
रामपुर की भड़ावली पंचायत के मसारना गांव में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद ग्रामीण। संवा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की भड़ावली पंचायत के मसारना गांव में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगा। कृषक विकास संघ भड़ावली के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कृषक संघ के अध्यक्ष दिनेश खमराल ने बताया कि शिविर में 90 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम में मरीजों की जांच की गई। वहीं, नेचुरल थेरेपी के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मास्टर ऑफ थेरेपी डॉ. विपिन चौहान ने प्रदान की। प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से उन्होंने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा। इस मौके पर तिलकेश्वर कायथ, रोशन चौहान, फकीर चंद, हुकम नेगी, राजेश चौहान, प्रताप चौहान, चरन दास, पृथ्वी राज, सुभाष चंद, अनिता, सुमित्रा, शूरम लाल, केवल राम, कृष्ण लाल, मस्त राम और विजय राज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें