बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला कुल्लू के सौजन्य से नेहरू युवा मंडल धाराबाग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। जुआगी के खेल मैदान धाराबाग में कबड्डी और बैडमिंटन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान महिला मंडल प्रांगचा मीना देवी ने किया। कबड्डी में तिंदर की टीम विजेता रही। उपविजेता गागनी की टीम रही। बैडमिंटन सिंगल में पहला स्थान शैली ने पाया और कृतिका ठाकुर दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन डबल में सपना और सुमन ने पहले स्थान पर बाजी मारी। दूसरे स्थान पर पलक ठाकुर और साक्षी की टीम रही। प्रतियोगिता में महिला मंडल प्रांगचा, युवा मंडल धाराबाग, नोडल युवा मंडल गागनी और युवा मंडल तिंदर की छात्राओं ने भाग लिया। विजेता टीम और सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। खेल युवा स्वयंसेवी लता ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।
निरमंड खंड की जुआगी पंचायत में बेटीक पढ़ाओ बेटी बचाओ को लेकर किया जागरूक। संवाद