फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में ब्रेस्ट और थायराइड कैंसर की स्क्रीनिंग, 10 की बायोप्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग और ममता एनजीओ ने ब्रेस्ट और थायराइड कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगाया। शिविर में ज्यूरी क्षेत्र की करीब 80 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें से 10 संदिग्ध महिलाओं की बायोप्सी कर नमूने शिमला भेजे गए हैं। महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी के डॉक्टर सोम प्रकाश ने टीम के साथ महिलाओं की बारीकी से स्क्रीनिंग की। इस दौरान ममता एनजीओ, सीएचओ, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया। शिविर के प्रभारी डॉक्टर सोम प्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और ममता एनजीओ के सौजन्य से यह एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। ज्यूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल चार ऐसे शिविर आयोजित किए जाने हैं। शनिवार को पहला शिविर लगाया गया। अगला शिविर 16 अगस्त को होगा, जिसके बाद 22 और 23 अगस्त को भी ज्यूरी में शिविर लगेंगे। इन शिविरों के बाद गानवीं, फांचा और सराहन जैसे अन्य क्षेत्रों में भी स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें