रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नगर परिषद रामपुर के सफाई कर्मचारियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं आयुष विभाग रामपुर के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. आदित्य, डॉ. ज्योत्सना शर्मा और डॉ. प्रदीप कुमार ने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां वितरित कीं। कर्मचारियों के अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी बाबू राम, उप महाप्रबंधक (सीएसएआर) कौशल्या देवी मौजूद रहे। इसके अलावा डैम साइट में भी सफाई अभियान चलाया गया। संवाद