फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में मनाया एनएसएस दिवस

विज्ञापन
डीएवी काॅलेज कोटखाई में एनएसएस दिवस के मौके पर सवंय सेवक व ​शिक्षक। स्रोत: काॅलेज प्रबंधन 
विज्ञापन
पीटीए कार्यकारिणी का भी हुआ गठन, रोनू डोगरा बने अध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह वर्मा उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने नाटी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस अधिकारी राजभद्र सुदर्शन चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में रैली भी निकाली गई। वहीं, सत्र 2025-26 के लिए शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रोनू डोगरा को अध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा डॉ. जोगिंद्र सिंह दूल्टा को उपाध्यक्ष, डॉ. कमलेश वर्मा को सचिव और विनोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। पीटीए की कार्यकारिणी में ज्योति सूद, श्यामानंद, डॉ. विकसित वर्मा, बेबी जरयाल, चीना गांगटा और राजभद्र सुदर्शन चौहान को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें