फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गुरुमाजरा में 72 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
बद्दी के गुरूमाजरा में आयोजित जांच शिविर में रोगियों की जांच करते हुए चिकित्सक- स्रोत- संस्था। - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। गुरुमाजरा गांव में ग्लेनमार्क फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के तहत एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान कुल 72 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में विशेष रूप से उच्च रक्तचाप एवं शुगर से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवाई गईं। शिविर के दौरान एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस सत्र में डॉ. अंजलि गोयल ने बदलते मौसम में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें