कुमारसैन (रामपुर बुशहर )। उपमंडल कुमारसैन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में 27 जून को स्वास्थ्य शिविर लगेगा। बीएमओ कुमारसैन डॉ. अंकुश ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में नेत्र, शिशु, मेडिसिन और स्त्री रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगेे। वहीं, बडागांव पंचायत की प्रधान सुषमा देवी ने ग्रामीणों से अपील की है कि शिविर में आकर स्वास्थ्य जांच कराएं और स्वास्थ्य लाभ उठाए। संवाद