फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी में नवाजे हेड ब्वॉय-गर्ल

Sat, 29 Apr 2023 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी रामपुर में इंवेस्टीचर सेरेमनी अधिष्ठापन समारोह के दौरान छात्र और छात्रा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी रामपुर में अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसपी पुलिस साइबर क्राइम स्टेट सीआईडी भूपेंद्र सिंह नेगी, उनकी पत्नी सीमा नेगी और नवचेतना सोसायटी के अध्यक्ष एचके आनंद विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह में छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चारों सदनों के छात्रों, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने मार्चपास्ट किया। मुख्यातिथि ने बीते दिन चुने गए हेड ब्वॉय, हेड गर्ल, चारों सदनों के कैप्टन, वाइस कैप्टन को खिताब देकर सम्मानित किया।
इसके पश्चात प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने हेड गर्ल स्नेहा, हेड ब्वॉय योगेश शर्मा और सदनों के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को अपना कार्य पूरी निष्ठा के साथ निभाने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नमस्कार मंत्र, स्कूल गीत, सरस्वती वंदना, समूह गान, छठी कक्षा की ओर से दी गई सुंदर प्रस्तुति रही। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और साइबर क्राइम जैसे अपराधों से अवगत करवाते हुए इनसे बचने के उपाय बताए। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर आरती आनंद, राजश्री ठाकुर, आशा सोप्टा, मीनाक्षी कौल, संजीव रांझा सहित कई अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें