फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी स्कूल के हर्षित ने सामान्य ज्ञान पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कौल नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कौल सिंह नेगी ने सभी के साथ अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। गुंजन ठाकुर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय निर्माण और व्यक्ति निर्माण के मूल मंत्रों को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। क्लास लॉरेंस पब्लिक स्कूल आनी के हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षित को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रुपए, सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर खनेरी की दीक्षा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दीक्षा शर्मा को 7 हजार रुपये, सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जीएमएसएसएस करसोग की गौरव शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरव शर्मा को 5 हजार रुपये, सर्टिफिकेट और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 5 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इनमें निकशय, तमन्ना, खुशबू, भौमिक शर्मा को 1 हजार रुपये सर्टिफिकेट, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें