फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हर्षिका चयन

विज्ञापन
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ कोटीघाट स्कूल की हर्षिका का चयन। स्रोत : स्कूल प्र
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन की कोटीघाट पंचायत की छात्रा हर्षिका का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। छात्रा हर्षिका पुत्री खामेश चंद ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इस आधार पर वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। हर्षिका ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रधानाचार्य अविनाश ने हर्षिका की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विद्यालय के डीपी सुभाष चौहान और कुला नंद को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें