फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हर्ष अमरेंद्र सिंह ने संभाला एसडीएम रामपुर का कार्यभार

विज्ञापन
रामपुर में हर्ष अमरेंद्र सिंह ने संभाला एसडीएम का पदभार। स्रोत : जन संपर्क विभाग
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक अधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बुधवार को एसडीएम रामपुर का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले उन्होंने खंड विकास अधिकारी रोहड़ू, आरटीओ सोलन, सहायक आयुक्त उपायुक्त किन्नौर, उप मंडलाधिकारी नागरिक काजा और सहायक निदेशक एससी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। हर्ष अमरेंद्र सिंह मूल रूप से किन्नौर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांगला से संबंध रखते हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि रामपुर विस क्षेत्र के विकास को नये आयाम तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर सुलझाए जाने वाले मसलों का तुरंत समाधान किया जाएगा। राजस्व कार्यों को गति देना और लोगों के राजस्व कार्यों को समय और चरबद्ध तरीके से निपटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। रामपुर विस क्षेत्र की विभिन्न जरूरतों और समस्याओं के निदान के लिए प्रशासनिक स्तर पर उचित और हर संभव कदम उठाए जाएंगे, ताकि जनता को विकास योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें