फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लालसा निवासी हरीश चार दिनों से लापता

Tue, 20 Aug 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
रामपुर बुशहर। लालसा पंचायत के निवासी हरीश आयु 32 साल पिछले चार दिनों से पीपटी से लापता हैं। उनके लापता होने की सूचना रामपुर थाना में 15 अगस्त को सतीश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करके रामपुर के आसपास तलाश शुरू कर दी है। पिछले चार दिनो से पुलिस और परिजन भटक रहे हैं, लेकिन कोई सुराग न लगने से परिजनों को परेशानी में डाल दिया है। रामपुर पुलिस भी चार दिनों से सतलुज किनारे रामपुर के आसपास और सुन्नी तक तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालसा पंचायत का निवासी हरीश पुत्र देव कुमार रामपुर के नजदीक पीपटी में रहता था। युवक हरीश 15 अगस्त का पीपटी में अपने मकान से निकला और आज तक घर वापिस नहीं आया। हरीश के भाई सतीश ने प्रशासन और पुलिस से मांग की हे जल्द ही उनके भाई तलाश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पीपटी से युवक लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने रामपुर के आसपास युवक को तलाश करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें