फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क में क्रैश बैरियर लगे होते तो बच जाती शिशुपाल की जिंदगी

विज्ञापन
कूट-क्याव सड़क से खाई में जा गिरी बोलेरो कैंपर। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, लोक निर्माण विभाग यात्रियों की सुरक्षा को नहीं देता प्राथमिकता
विज्ञापन




15/20 क्षेत्र में पहाड़ों को काट कर बनी है सड़कें, नीचे सिर्फ गहरी खाई


मोहन मेहता

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र 15/20 में सारी सड़कें पहाड़ों को काट कर बनी हैं। क्षेत्र की सभी सड़कों के एक तरफ नीचे गहरी खाइयां हैं। सुरक्षा के लिए सड़कों पर क्रैश बैरियर का होना अति आवश्यक है। ज्यूरी-गानवी-क्याव-कूट सड़क में यदि क्रैश बैरियर लगे होते, तो शायद शिशुपाल की जान बच जाती। जिस स्थान से शिशुपाल की गाड़ी का संतुलन बिगड़ा, वहां गहरी खाई थी। 15/20 क्षेत्र के सुरेंद्र, जीवन, सुरजीत, ज्योति बाला, सत्या प्रकाश, सुषमा, ऊषा, जगदीश, शोभाराम, स्नेह लता, राजेश, सुंदर लाल, रामलोक, शिव सिंह और गोपाल का कहना है कि यदि सड़क में क्रैश बैरियर लगा होता, तो शिशुपाल की जान बच सकती थी। 15/20 क्षेत्र में सभी सड़कें पहाड़ों को काट कर बनी हैं। सड़क में यात्रा करते हुए दुर्घटना होने पर नीचे की तरफ जान जाने का अक्सर खतरा बना रहता है। लोक निर्माण विभाग को सड़क में खाई की ओर जितना जल्दी संभव हो क्रैश बैरियर लगाने चाहिए। जहां क्रैश बैरियर लगाना संभव नहीं है, तो ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करना चाहिए। लोगों का कहना है जिंदगियां खत्म हो रही हैं और व्यवस्था सो रही है। आज 15/20 की जनता खतरनाक रास्तों पर रोज़ अपनी जान हथेली पर रखकर चलती है। क्षेत्र की सड़कों पर सुरक्षा के लिए कुछ नहीं हो रहा है। कई साल से सरकार और प्रशासन को समय समय पर जगाने की कोशिश की जाती रहती है, लेकिन उन्हें किसी की चीखें सुनाई नहीं देतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें