रिकांगपिओ महाविद्यालय में परीचय सभा के दौरान मौजूद छात्र छात्राएं और शिक्षक। स्रोत : कॉलेज प्रश
परिचय सभा का आयोजन, वक्ताओं ने कई विषयों की जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में शुक्रवार को परिचय सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे। आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. कुशाल शर्मा, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया। महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का विभिन्न विषयों पर परामर्श और मार्गदर्शन किया गया। अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. ज्ञान चंद शर्मा ने कला संकाय के विद्यार्थियों को विषय संयोजन, चयन और कला संकाय में कॅरिअर विकल्प के बारे में जानकारी दी। वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. मोहित प्रकाश ने वाणिज्य विभाग में उपलब्ध विषय संयोजन व चयन, वाणिज्य व व्यापार के क्षेत्र में अवसरों के बारे में जानकारी दी। रसायन शास्त्र के प्राध्यापक अनिल सिंह नेगी ने महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में उपलब्ध विषय संयोजन व चयन, विज्ञान संकाय में स्नातक विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर में उपलब्ध सेवा क्षेत्रों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। कंप्यूटर साइंस के प्राध्यापक इंद्र भगत नेगी ने बीसीए और पीजीडीसीए संकाय में उपलब्ध और पढ़ाए जाने वाले विषयों के बारे में जानकारी दी। भूगोल विभाग के प्राध्यापक धर्मकीर्ति नेगी, विनोद नेगी और प्रो. जनक नेगी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. उत्तम चौहान ने महाविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से समय-समय पर आयोजित की जाने वाली सह अकादमिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।