चौपाल (रोहड़ू)। जिला मंडी के सिराज, करसोग और कुल्लू जिला के सैंज में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। कई परिवारों ने अपने सदस्यों को खो दिया है। इसके अलावा अपना घर, सामान और आजीविका खो दी है। प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र लकटू और महासचिव आकाशदीप शर्मा ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सभी शिक्षक साथी त्रासदी में वित्तीय सहयोग करके राहत कार्य में योगदान करें। सभी प्रवक्ता राहत राशि पाठशाला स्तर पर इकट्ठा करके जिला स्तर पर जमा करवा सकते हैं। इसका अकाउंट नंबर 03580110123898 IFSC code. UCBA0000358 है। एकत्रित की राशि को उपायुक्त मंडी, एसडीएम करसोग और उपायुक्त कुल्लू को भेजा जाएगा।