फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

रोहड़ू में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने मंगलवार को एक जीएसटी जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में करदाताओं, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जीएसटी के नवीनतम प्रावधानों, सुधारों और अनुपालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला शिमला की सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर ने किया। सहायक आयुक्त रोहड़ू दीप चंद और एएसटीईओ अखिल भी इस अवसर पर मौजूद रहे। पूनम ठाकुर ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने में जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि विभाग और करदाताओं के बीच नियमित संवाद से व्यावहारिक समस्याओं का समाधान होता है। इस अभियान के तहत आने वाले दिनों में रामपुर में भी ऐसा ही जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें