रिकांगपिओ। (किन्नौर)। ग्रीन वेली स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब कल्पा के सौजन्य से मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रीन वैली कल्पा जेड ने ग्रीन वैली कल्पा ए हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि दूसरे सेमी फाइनल में लारा प्लास्टर कामरू ने कोठी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह जानकारी क्लब के सदस्य वेद प्रकाश ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता किन्नौर जिले के विभिन्न गांव से खिलाड़ियों ने भाग लिया है।