फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की बैठक में भाग लेने वाली महिलाएं और पदा​धिकारी। स्रोत: फाउंडेशन
विज्ञापन
प्रदेशभर में 1100 सदस्य बनाएगा ग्रीन सोल्स फाउंडेशन.
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की इंटरव्यू बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कांता विमल ने की। बैठक में बंजार खंड की प्रमुख वर्षा शर्मा समेत विभिन्न पंचायतों की महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में स्वरोजगार, नशा मुक्ति, रक्तदान अभियान, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया कि प्रदेश में खंड स्तर पर 1100 सदस्य बनाए जाएंगे ताकि संगठन की जड़ें गांव-गांव तक मजबूत की जा सके। अगले साल से हर गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक में संकल्प लिया है कि संगठन आने वाले समय में पर्यावरण, शिक्षा महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं पर भी कार्य करेगा। संगठन के संस्थापक गुरधान सिंह ने बताया है कि संगठन को और भी मजबूती के साथ काम करना होगा ताकि समाज के हर व्यक्ति तक मदद और जागरूकता की रोशनी पहुंच सके। अंत में प्रदेश अध्यक्ष कांता विमान ने उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें