रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ननखड़ी कॉलेज को बहाल करने के निर्णय पर सरकार का आभार जताया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह फैसला विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। करांगला पंचायत के प्रधान ज्ञान मेहता, बड़ोग पंचायत के प्रधान सत्यवान मेहता, ननखड़ी पंचायत के प्रधान अभिषेक मेहता, अड्डू पंचायत के प्रधान लव खूंद, देलठ पंचायत के उपप्रधान कैलाश शर्मा और खड़ाहण पंचायत के उप प्रधान शिशु श्याम ने ननखड़ी कॉलेज को बहाल करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक नंदलाल का आभार जताया है। जारी संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक नंद लाल के अथक प्रयासों से ननखड़ी कॉलेज को फिर से बहाल किया गया है। कहा कि छात्रों को घर द्वार उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा।