फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फूंजा पंचायत प्रधान के चुनाव में पोते ने दादा को दी शिकस्त

विज्ञापन
फूंजा पंचायत के प्रधान पद के चुनाव में गुड्डू टेगटा ने अपने दादा को दी करारी शिकस्त। संवाद
विज्ञापन
दादा प्रेम लाल को 322 मतों के अंतर से हराकर गुड्डू टेगटा बने प्रधान
विज्ञापन

जनता के अपार समर्थन पर जताया आभार, समग्र विकास का किया वादा
संवाद समाचार एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड में पंचायतीराज चुनाव में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। विकास खंड की फूंजा पंचायत के चुनाव में पोते ने अपने दादा को शिकस्त दी। फूंजा पंचायत के गुड्डू टेगटा ने अपने दादा प्रेम लाल टेगटा को 322 मतों के अंतर से हराकर प्रधान की कुर्सी हासिल की है। जीत के बाद गुड्डू टेगटा के समर्थकों ने पंचायत में जश्न मनाया। पोते ने अपने दादा को एकतरफा मुकाबले में हराया। मतगणना के बाद आए नतीजों के बाद प्रेम लाल टेगटा को 391 वोट पड़े, जबकि गुड्डू टेगटा को कुल 713 मत मिले। चुनाव के दौरान यह मुकाबला पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना रहा। ग्रामीणों की नजरें इस पारिवारिक चुनावी जंग पर टिकी हुई थी। मतदान संपन्न होने के बाद जब मतगणना हुई, तो परिणाम ने सभी को चौंका दिया। वहीं, नव निर्वाचित प्रधान प्रेम लाल टेगटा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए जनता की ओर से मिले भारी बहुमत पर खुशी जताई। उन्होंने पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पंचायत का समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद अब ग्रामीणों में युवा प्रधान गुड्डू से विकास की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें