फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मैराथन, साइकिलिंग, दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
रामपुर में डीजे नेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ​खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथ
विज्ञापन
रामपुर में डीजे नेशन खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन

क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर में डीजे नेशन ने रविवार से खेल महोत्सव का शुभारंभ कर दिया। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग के लिए सात प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें स्थानीय युवाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रविवार को मैराथन, साइकिलिंग, 100 मीटर, 400 मीटर, 1600 मीटर दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। डीजे नेशन संस्था के प्रमुख साहिल सागर ने कहा कि डीजे नेशन की ओर से यह खेल महोत्सव दो साल से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष इसका तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह महोत्सव आगामी लगभग डेढ़ महीने तक जारी रहेगा, जिसमें कुल 14 अन्य खेल प्रतियोगिताएं करवाईं जाएंगी। इनमें क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, फ्री फायर, पावर लिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग, स्नूकर और रस्साकशी प्रमुख रूप से शामिल हैं। समिति ने क्षेत्र के सभी युवाओं से इस खेल महोत्सव में भाग लेने का आह्वान किया है। प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। रविवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मोंटी मांटा उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजक कमेटी की सराहना की और कहा कि खेलों से युवा फिट रहेगा, नशे से दूर रहेगा। साहिल सागर ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें