फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दौड़, कबड्डी और वॉलीबाल में युवाओं ने दिखाया जोश, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन में संकल्प एंटी ड्रग स्पोर्ट्स मीट और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
विज्ञापन

विधायक राठौर ने युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में संकल्प एंटी ड्रग स्पोर्ट्स मीट और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्यामला स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया। क्षेत्रभर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एंटी ड्रग स्पोर्ट्स मीट से हुई। इसमें दौड़, कबड्डी, वॉलीबाल और अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ठियोग-कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लें। समाज के लिए प्रेरणा बनें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवीण वर्मा और मोहित ठाकुर उपस्थित रहे। सांस्कृतिक स्टार नाइट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोकगीत, नृत्य और संगीत से सजे इस कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें