फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्यपाल ने जाह्नवी नेगी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के कवयित्री एवं लेखिका जाह्नवी नेगी को साहित्य और काव्य लेखन के लिए सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सेवा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत एक अक्तूबर को शिमला में लोकभवन और हिमाचल साहित्य एवं संस्कृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य सेवा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जाह्नवी नेगी की प्रस्तुत कविता ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी लेखनी और प्रस्तुति की उपस्थित साहित्यकारों ने सराहना की। काव्य संध्या में प्रदेशभर से 11 प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी श्रोताओं ने अपनी रचनाओं से साहित्य सेवा के संकल्प को मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें