रोहड़ू। बाल विकास परियोजना छौहारा के तहत डोडरा क्वार वृत्त में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवार 24 अक्तूबर 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पंडार में कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा चमडार, पट्टा डोबू और धारा में सहायिका के पद रिक्त हैं। आवेदन करने वाली महिला की वार्षिक पारिवारिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार को संबंधित गांव अथवा लाभान्वित गांव का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज के साथ उपमंडलाधिकारी कार्यालय डोडरा क्वार में आवेदन जमा कर सकती हैं। पदों पर चयन पात्रता की निर्धारित शर्तों के आधार पर किया जाएगा। चयन समिति साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का चुनाव करेगी। साक्षात्कार की तिथि बाद में सूचित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी छौहारा से संपर्क किया जा सकता है। चिड़गांव स्थित पर्यवेक्षक कार्यालय डोडरा क्वार या दूरभाष नंबर 01781-292207 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।