फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टिक्कर-खमाडी सड़क को शीघ्र दुरुस्त करे सरकार

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य का ननखडी दौर करते हुए। संवाद
विज्ञापन
ननखड़ी में कई विभागों में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए
विज्ञापन

मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने रखी कई मांंगें
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की टिक्कर-खमाडी सड़क की हालत बेहद खराब है। हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ननखड़ी में कई विभागों में लंबे समय से पद रिक्त चल रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष ये समस्याएं रखीं। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल ने ननखड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले खड़ाहण, खुन्नी, पनोली, जाहू, खोलीघाट और गाहण में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस अवसर पर पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्या मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पीएचसी खड़ाहण, मंदिर और आईटीआई के लिए सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई। खड़ाहण में रेस्ट हाउस या सामुदायिक भवन खोलने की मांग रखी। लोक निर्माण मंत्री ने सामुदायिक भवन के निर्माण का आश्वासन दिया। खड़ाहण छह पंचायत का केंद्र बिंदु है। इसके अलावा ननखड़ी क्षेत्र की मुख्य टिक्कर-खमाडी सड़क को जल्द दुरुस्त करने की मांग की गई। ननखड़ी में विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों को भी भरने की मांग की गई। इस अवसर पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा पंचायत समिति अध्यक्ष रीता धीमान, जिला परिषद सदस्य हुकुमचंद, जाहू पंचायत के प्रधान गौरव ठाकुर, पंचायत खड़ाहण के प्रधान रमीला केरों, खुन्नी-पनोली पंचायत के प्रधान कुलदीप मेहता, कांग्रेस जोन अध्यक्ष खोलीघाट कुलदीप ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें