फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोअरकोटी स्कूल विरासत कार्यक्रम में संजोयेगा पहाड़ी संस्कृति

विज्ञापन
लोअरकोटी स्कूल में कार्यक्रम देते छात्र
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटी ने विरासत-2024 कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटी ने पहाड़ी भाषा, वेशभूषा एवं संस्कृति को संजोये रखने के लिए विरासत-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र और उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश के निजी सचिव दिनेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। छात्राओं ने मुख्यअतिथि एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। केंद्रीय मुख्य शिक्षक प्राथमिक पाठशाला लोअरकोटी सुभाष नास्टा ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमे पहाड़ी गीत, पहाड़ी लोकोक्तियां, स्थानीय भाषा मे संवाद, नेपाली नृत्य और पहाड़ी लोक नृत्य प्रमुख थे। इसके अतिरिक्त पारंपरिक वेषभूषा पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सुमन मान्टा, रजिन्दर शर्मा एवं लोकिंद्र पनाटू ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग मे महक शर्मा और कृष ने प्रथम स्थान, कृतिका वर्मा और विनय ने दूसरा स्थान, वंदना औॅर हेमंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग मे ईशांत ने प्रथम स्थान, रिद्धि ने दूसरा, रोहन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य परम देव शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के महत्व एवं उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला ताकि विद्यार्थी पश्चमी सभ्यता को छोड़ अपनी संस्कृति को संजोए स्थानीय रीति-रिवाज़,भाषा एवं संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन की प्रशंसा की। डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ की छात्रा कुमारी रूपाली शर्मा ने बतौर स्रोत व्यक्ति कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विकेश जनारथा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। मंच का सफल संचालन अध्यापक सुशील कुमार , छात्रा तन्वी तथा रिधिमा ने किया । इस अवसर पर पूर्व छात्र रमेश दत्त, शिवराम भारद्वाज, परिधि भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, जितेंद्र नेगी, नरेश ठाकुर,नरबीर सिंह, रिंकज कुमार, ओम प्रकाश, विष्णु शर्मा, सूर्यादीप चौहान, कमला देवी, सुनील व शिशु पाल मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें