फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पिथ्वी गांव के अमर शहीद पवन कुमार धंगल को किया याद

विज्ञापन
पिथ्वी गांव के अमर शहीद पवन कुमार धंगल को श्रद्धांजलि देने के बाद सीआईएसएफ के अ​​धिकारी उनके
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवानों ने स्कूली छात्रों को बताई शहीद की वीरता की कहानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशह। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्यूरी में फायर सर्विस वीक के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में एसजेवीएन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने पिथ्वी गांव के शहीद पवन कुमार धंगल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद पवन कुमार धंगल के पिता शिशुपाल धंगल उनकी बहन प्रतिभा और उनके बहनोई संजय नेगी को भी सम्मानित किया। इस दौरान सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट कौशलेंद्र सिंह ने उपस्थित अतिथियों और स्कूली छात्रों को संबोधित कर कहा कि अमर शहीद पवन कुमार धंगल ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। प्रत्येक छात्र में पवन कुमार की तरह देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए। स्कूल के प्रिंसिपल पदम बिष्ट ने बताया कि पवन कुमार एक आदर्श और अनुशासित छात्र थे और सेना में जाने का उनकी शुरू से ही इच्छा थी। एसजेवीएन की वरिष्ठ प्रबन्धक ईशा नेगी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, उन्हें शहीद पवन कुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए। कांस्टेबल पंकज सिंह ने शहीद पवन कुमार की की वीरता की कहानी बताई और उनकी याद में देशभक्ति गीत सुनाया। पवन कुमार के बहनोई संजय नेगी ने भी उनके बचपन की कहानी बताकर सभी को भावुक कर दिया। अंत में जवानों ने स्कूली छात्रों को आग से निपटने के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर जेपी सिंह, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर अन्नू, सब इंस्पेक्टर सुखदेव, सब इंस्पेक्टर विजेंद्र, सब इंस्पेक्टर एस के शर्मा, अन्य जवान स्कूल के सभी स्टाफ छात्र एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें