सरस्वतीनगर में आरंभ हुई डीएवी स्कूलों की कलस्टर लेवल स्पर्धाएं। संवाद
डीएवी स्कूलों की क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर में शनिवार से डीएवी स्कूलों की क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। इन दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में छह स्कूलों के दो सौ से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन शॉटपुट और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताओं में श्रेयस और आरुष ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पैरा ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव ललित ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने मार्च पास्ट की सलामी दी। डीएवी स्कूल सरस्वतीनगर के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने सभी का स्वागत किया। अंडर-17 वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में डीएवी सरस्वतीनगर के श्रेयस ने पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में कोटखाई के आरुष दूसरे और सरस्वतीनगर के शौर्य तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 डिस्कस थ्रो में कोटखाई के आरुष ने स्वर्ण पदक जीता। दत्तनगर के विवेक ने दूसरा और शिवांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 शॉटपुट प्रतियोगिता में सरस्वतीनगर के श्रेयस ने फिर से पहला स्थान प्राप्त किया। कोटखाई के नक्ष दूसरे और कुमारसैन के चिराग तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 डिस्कस थ्रो में कुमारसैन के विहान ने पहला स्थान हासिल किया। कोटखाई के लक्ष्य दूसरे और वेदांत तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 लड़कियों की शॉटपुट प्रतियोगिता में रिकांगपियो की अलीजा ने प्रथम और कुमारसैन की प्रणीति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बालकृष्ण रावत, राजीव मनतान, बिजु राजटा, कुणाल रावत भी उपस्थित रहे।