रिकांगपिओ (किन्नौर)। निचार उपमंडल के तरांडा पंचायत भवन में मंगलवार को एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बागवानी, कृषि, पशुपालन, आत्मा परियोजना, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास और राज्य सहकारी बैंक की कल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की। इस दौरान उपस्थित ग्रामीण लोगों के साथ संवाद भी किया।