फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कानम में ग्रामीणों को बताईं सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत कानम में एक दिवसीय कल्याण विभाग का शिविर में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के पूह विकास खंड की कानम पंचायत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया। जागरुकता शिविर में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी पूह सुभद्रा देवी ने आईसीडीएस के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया। तहसील कल्याण अधिकारी पूह मनोज नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान सुरक्षा अधिकारी मीरा, आरजू, सुशीला और पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें