फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू के प्रशिक्षुओं का ''ग्रीन बिल्डिंग के हार्डवेयर कार्यान्वयन'' पर छपा शोध

विज्ञापन
प्रोजेक्ट तैयार करने वाले पालीटेक्निक कालेज  राेहड़ू के छात्र
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार (ईसीई) ट्रैड के प्रशिक्षुओं ने शिक्षक इंजीनियर मनीष चौहान के साथ डिप्लोमा स्तर पर शोध प्रकाशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसमें उन्होंने आइओटी तकनीक का उपयोग करके ''ग्रीन बिल्डिंग के हार्डवेयर कार्यान्वयन'' विषय पर एक प्रोजेक्ट तैयार किया, जो भविष्य में समाज के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक इंजीनियर मनीष चौहान के साथ अपने इस शोध को प्रतिष्ठित “इंटरनेशनल जर्नल फॉर रिसर्च इन एप्लाइड साइंस एंड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी” में प्रकाशित किया है। इस प्रोजेक्ट को बनाने वाले प्रशिक्षुओं में लवली विजय, स्पर्श वर्मा, अमिश कुमार, रिशु, धनंजय शर्मा और हरीश ठाकुर हैं। राजकीय पॉलीटेक्नीक इंस्टिट्यूट रोहड़ू के प्रधानाचार्य इंजीनियर राकेश शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षक मनीष चौहान व प्रोजेक्ट को बनाने वाले छात्रों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुसंधान गतिविधियों से प्रशिक्षुओं का मनोबल बढ़ता है। यह उपलब्धि केवल मात्र विद्यार्थियों की योग्यता व कड़ी मेहनत का नतीजा है, और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें