फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल का उपयोग करते समय सतर्कता जरूरी : रणजीत

विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रिकांगपिओ में उपभोेक्ता जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद आईटीआई
विज्ञापन
रिकांगपिओ आईटीआई में उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में मंगलवार को दूर संचार उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद रजिस्टर शिमला और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण नई दिल्ली क सौजन्य से दूरसंचार प्रसारण से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला में हिमाचल उपभोक्ता सरंक्षण परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर और उपाध्यक्ष रणजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान रणजीत सिंह ने बताया कि परिषद के सौजन्य से रिकांगपिओ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीएसएनएल और निजी कंपनी के प्रबंधक ने विभिन्न प्रकार की जानकारी दी । परिषद के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि आज डिजिटल इंडिया का जमाना है। हमारे लिए मोबाइल का उपयोग करते समय सतर्कता बरतनी जरूरी है। किसी को अपने जरूरी दस्तावेज शेयर नहीं करने चाहिए। सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी परिषद के सलाहाकार कैलाश गौर ने उपभोक्ता जागरुकता संबंधित जानकारी प्रदान की। परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर ने समस्त प्रतिभागियों का उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें